सीयू को जल्द मिलेगा नया वीसी

punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2020 - 11:47 AM (IST)

धर्मशाला (जिनेश) : केंद्रीय विश्वविद्यालय को जल्द ही नया वीसी मिल जाएगा। इस बारे में हाल ही में दिल्ली स्थित मानव संसादन मंत्रालय ने वीसी के पद को लेकर साक्षात्कार भी हुआ है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में हुई साक्षात्कार में 5 लोगों को शॉर्टलिस्ट किया गया है तथा अब इन वीसी पद के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नामों को जल्द ही मानव संसाधन मंत्रालय अंतिम मंजूरी के लिए राष्ट्रपति को भेजेगा। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के वीसी का कार्यकाल अप्रैल माह में पूरा हो गया था, जिसके बाद डॉ. कुलदीप चंद अग्रिहोत्री कार्यकारी वीसी के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे। सूत्रों की मानें तो हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यायल के वीसी के पद के लिए और अधिक समय लगना था लेकिन अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में भी वीसी के कुछ पद रिक्त चले हैं। इन पदों को जल्द भरने के लिए कदमताल की जा रही है, जिस कारण हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को अगले कुछ माह में नया वीसी मिल जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News