सी.यू. को लेकर जिला प्रशासन के साथ आज होगा एम.ओ.यू.

Thursday, Nov 11, 2021 - 01:27 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : ज्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया जी.एस.आई. की टीम एक बार फिर से धर्मशाला पहुंची है। जी.एस.आई. की 3 सदस्यीय टीम द्वारा वीरवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर जिला प्रशासन के साथ एम.ओ.यू. हस्ताक्षरित करेगी। इससे पहले भी जी.एस.आई. की टीम जदरांगल में सी.यू. का दौरा कर चुकी है, जो कि प्रारंभिक सर्वे था। अब पुनः पहुंची टीम जदरांगल में सी.यू. के लिए चिन्हित भूमि का टेक्निकल सर्वे करके विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी। सी.यू. के भवन का निर्माण सी.पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा किया जाना है। इसके लिए जी.एस.आई. द्वारा सुझाव दिए जाते हैं, उन पर सी.पी.डब्ल्यू.डी. द्वारा कार्य किया जाता है।

Content Writer

prashant sharma