भाजपा-कांग्रेस में राजनीति का अखाड़ा बने CU का आखिर देहरा में हुआ शिलान्यास (Video)

Thursday, Feb 21, 2019 - 01:10 PM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): भाजपा-कांग्रेस में राजनीति का अखाड़ा बने देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय को नींव का पत्थर नसीब हुआ। केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गुरुवार को किया। केंद्रीय विश्वविद्यालय के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर पहले देहरा में नींव का पत्थर रखा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस दौरान एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद दूसरे पहर में केंद्रीय विश्वविद्यालय के धौलाधार परिसर के लिए जदरांगल स्थित जमीन पर केंद्रीय मंत्री द्वारा आधारशिला रखी। केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण पिछले लगभग 10 सालों से लटका पड़ा हुआ था। हालांकि इस मामले पर भाजपा के प्रदेश में सत्ता संभालने के बाद तेजी आई थी।

दिसम्बर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मशाला दौरे के दौरान भी यह कयास लगाए जा रहे थे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इस केंद्रीय विश्वविद्यालय का शिलान्यास करवाया जाएगा लेकिन केंद्रीय विश्वविद्यालय की जमीन की औपचारिकताएं पूरी न होने के चलते उस समय शिलान्यास नहीं हो पाया। वर्तमान में केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला के साथ लगते जदरांगल में 24 हैक्टेयर भूमि केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम कर दी गई है जबकि देहरा में 34 हैक्टयेर भूमि सी.यू. के नाम पर चढ़ चुकी है। उल्लेखनीय है कि धर्मशाला में कुल भूमि 303 हैक्टेयर भूमि सी.यू. के लिए प्रस्तावित की गई थी जबकि देहरा में कुल भूमि 115 हैक्टेयर प्रस्तावित की गई थी। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण होने से प्रदेश के बच्चों को काफी लाभ होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।

Ekta