चुनावों में राजनीति का अखाड़ा बनी CU, श्रेय लेने के लिए पोस्टर वार शुरू (Video)

Wednesday, Oct 24, 2018 - 09:44 AM (IST)

धर्मशाला (जिनेश): केंद्रीय विश्वविद्यालय पर पहले तो 10 साल प्रदेश की दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर टीका टिप्पणी करती ही आ रही हैं। जिसके चलते 2009 में प्रदेश को मिली केंद्रीय विश्वविद्यालय की सौगात को अभी तक स्थापित नहीं करवा सके हैं। चुनावों में राजनीति का अखाड़ा बनी केंद्रीय विश्वविद्यालय अब श्रेय लेने का अखाड़ा बन गई है। ऐसा ही वाक्य हाल ही में जयराम ठाकुर की कैबिनेट द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल स्थित 24 हैक्टेयर भूमि को केंद्रीय विश्वविद्यालय के नाम करने की मंजूरी देने के बाद अब दोनों ही पार्टियों में सी.यू. की भूमि के स्थानांतरण को लेकर श्रेय लेने की होड़ मची है।  

धर्मशाला शहर व आसपास के क्षेत्र में जहां बी.जे.पी. के कार्यकर्ताओं ने खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर तो वहीं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के पोस्टर लगाकर आभार प्रकट किया। दोनों ही केंद्रीय विश्वविद्यालय की जदरांगल में भूमि चयनित करवाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा धन्यवाद किया है। इससे अब सी.यू. की स्थायी कैंपस बनने से पहले पोस्टर वार माना जा रहा है। 

कांग्रेस के पदाधिकारी भाजपा पर यह आरोप लगा रहे हैं कि जब सी.यू. को देहरा में ही बनाए जाने की बात कही जा रही थी तब भाजपा के विधायक ने धर्मशाला में रखने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। जबकि भाजपा के पदाधिकारी कांग्रेस के ऊपर यह आरोप लगा रहे हैं कि पिछले 5 वर्ष कांग्रेस सत्ता में रही और सत्ता में रहने के बावजूद केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को अपने चुनावी घोषणा-पत्र में सबसे पहले करने का वायदा कर चुके थे लेकिन 5 साल सत्ता का सुख भोगने के अलावा और कुछ नहीं कर पाए।  

Ekta