गंगथ में जहरीला पानी पीने से परिवार के 5 सदस्यों की हालत नाजुक

Saturday, Jun 25, 2022 - 04:32 PM (IST)

गंगथ (कर्ण): गंगथ पंचायत में जहरीला पानी पीने से एक परिवार के 5 सदस्यों के बीमार होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार जहरीला पानी पीने से गंगथ के पूर्व प्रधान कुलदीप सिंह (60), उनकी पत्नी पूर्व प्रधान रजनी देवी (55), पुत्र चनदीप सिंह (33), संदीप सिंह (29) और बहू पूर्णिमा देवी (28) की हालत खराब होने के चलते गंगथ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इनमें से कुलदीप सिंह, रजनी देवी और पूर्णिमा देवी की हालत ज्यादा नाजुक है, जिसके चलते उन्हें गंगथ से नूरपुर अस्पताल में रैफर कर दिया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay