चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पर्यटकों के साथ खौफनाक हादसा, 3 की मौत

Sunday, May 14, 2017 - 11:20 AM (IST)

बिलासपुर : तमिलनाडु से मनाली घूमने जा रहे पर्यटकों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पर्यटकों से भरी टैम्पो ट्रैवलर छड़ोल के पास गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 3 सैलानियों की मौत हो गई जबकि 14 घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों में जुट गए। सभी घायलों को इलाज के लिए बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया है। हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ है। अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि हादसे की वजह क्या है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।