सोलन में पुलिस लाइन के समीप धंसा फोरलेन, कई जगह आईं दरारें

Saturday, Jul 20, 2019 - 10:57 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): पुलिस लाइन सोलन के समीप फोरलेन की सर्विस लेन की सड़क कई फुट नीचे धंस गई है। जमीन के लगातार धंसने के कारण मंदिर व एक मकान में दरारें आ गई हैं। इस कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फोरलेन के डंगों में दरारें लगातार गहरी होती जा रही हैं। इसके कारण आयकर विभाग व न्यू कथेड़ की सड़क पर भी खतरा बढ़ गया है। यह सड़क एकदम नीचे है। बता दें कि मंदिर के पीछे से कई फुट ऊंचा फोरलेन का डंगा लगाया गया है। इस डंगे में दरारें इतनी गहरी हो गई हैं कि यह कभी भी अब गिर सकता है।

कुमारहट्टी हादसे से नहीं लिया कोई सबक

कुमारहट्टी हादसे से प्रशासन व फोरलेन निर्माण कंपनी ने कोई सबक नहीं लिया है। इस भूस्खलन को रोकने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। डी.सी. के.सी. चमन ने कहा कि एस.डी.एम. को मौके पर भेजा रहा है। एहतियातन जो भी जरूरी होगा उसे किया जाएगा। फोरलेन निर्माण कंपनी को धंस रही जगह की रिपेयर करने के निर्देश दिए जाएंगे।

Vijay