CPS सोहन लाल ठाकुर को आल इंडिया कांग्रेस में मिली पदवी, जताया दिग्गजों का आभार

Sunday, Mar 18, 2018 - 04:20 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी):सुंदरनगर के पूर्व विधायक व पूर्व की कांग्रेस सरकार में रहे सीपीएस सोहन लाल ठाकुर को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का सदस्य नियुक्त किया गया है। सोहन लाल ठाकुर को आल इंडिया कांग्रेस के 84वें माहअधिवेशन के दौरान दिल्ली में आल इंडिया कांग्रेस का सदस्य बनाया गया है। ठाकुर को सदस्य बनाएं जाने के बाद प्रदेश कांग्रेस व सुंदरनगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर दौड़ गई है।

ठाकुर ने कहा 2019 में मोदी सरकार को जड़ से उखड़ जाएगा 
सोहन लाल ठाकुर ने अपनी उपलब्धि पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, वीरभद्र सिंह, मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखू का आभार जताया है। ठाकुर ने कहा 2019 में मोदी सरकार को जड़ से उखड़ जाएगा और केंद्र में कांग्रेस सरकार सत्ता में वापसी करेगी। वहीं युवा कॉग्रेस सुंदरनगर के अध्यक्ष मोहित ठाकुर व महासचिव अमित सैनी ने कहा सोहन लाल ठाकुर को आल इंडिया कांग्रेस का सदस्य बनाना गया है यह एक बहुत बड़ी बात है।

Punjab Kesari