अवैध भूमि से सेब के पेड़ काटने पर बिफरी माकपा, रैली निकाल जताया विरोध

Monday, May 21, 2018 - 06:39 PM (IST)

शिमला (विकास): ऊपरी शिमला की अवैध भूमि पर हुए सेब कटान को लेकर माकपा लगातार बागवानों के पक्ष में प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को भी माकपा ने किसान सभा और फल उत्पादक संघ के साथ संयुक्त आंदोलन शुरू कर दिया है। रोहड़ू में बागवानों सहित संघ ने रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। किसानों की मांग है कि पांच बिघा से कम किसानों को राहत दी जाए।


कोर्ट के आदेशों पर हो रही कार्रवाई
गौरतलब है कि कोर्ट के आदेशों के बाद ऊपरी शिमला में लगातार सेब के पेड़ों की कटाई जारी है। अवैध भूमि पर जो भी पेड़ लगाए गए हैं, उन्हें काट दिया जा रहा है। वहीं कसौली गोलीकांड के बाद से प्रशासन भी अवैध कब्जों को खाली कराने में कोई ढील नहीं दिखा रहा। किसान सभा व फल उत्पादक संघ जुब्बल कोटखाई रोहड़ू के कार्यकर्ताओं ने अपना आंदोलन हावड़ा कैंची से सावड़ा बाजार में किया।

Vijay