नाले में गिरी गाय, स्थानीय लोगों ने मशक्कत कर निकाला

Thursday, Jul 02, 2020 - 04:01 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम) : कुत्तों के डर से एक बेसहारा गाय शहर में बने एक नाले में गिर गई। गिरने के कारण गाय को चोट भी आई थी। नाले में गिरने के कारण वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। कुछ स्थानीय लोगों ने गाय को नाले में देखा तो मशक्कत कर उसे बाहर निकाला। इंसानियत अभी जिंदा है और लोगों का जानवरों के प्रति लगाव भी बरकरार है। यह बात घुमारवीं उपमंडल की कुठेड़ा पंचायत में एक बार फिर साबित हुई। दरअसल कुठेड़ा सरकारी राशन डिपो के पास एक गहरे नाले में एक बेसहारा गाय गिर गई। इस गाय पर आसपास के लोगों की नजर पड़ी। 

स्थानीय निवासी अशोक महाजन ने बताया गाय गिरने की सूचना अपने युवक मंडल और स्थानीय नैना देवी गौ सदन के सदस्यों तक पहुंचाई। जिसके बाद स्थानीय लोगां ओर नैना देवी गौ सदन के सदस्यों ने करीब ढाई घंटे की कड़ी जद्दोजहद के बाद बेसहारा गाय  को गहरे नाले से बाहर निकलने में कामयाब हुए। स्थानीय लोगो ने बताया कि बहुत से आवारा कुते इस बेसहारा गाय के पीछे दौड़े थे जिस कारण आनन फानन में यह गाय इस नाले में गिर गई। जिस कारण उसे बहुत सी चोट आई है। नाले से बाहर निकालने के बाद गाय ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी। 
 

Edited By

prashant sharma