15 दिनों के भीतर शुरु किया जाएगा लूथान में बना गो सेंचुअरी: अशोक शर्मा

Thursday, Sep 16, 2021 - 11:34 AM (IST)

धर्मशाला (नवीन) : लूथान में बना गौ सेंचुअरी 15 दिनों के भीतर शुरु कर दिया जाएगा। इसके अलावा एक महीने के भीतर 100 बेसहारा पशुओं को खज्जियां गौसदन में भेजा जाएगा। यह निर्देश प्रदेश गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। धर्मशाला में गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में ज्वाइंट डायरेक्टर पालमपुर जोन रवि प्रकाश, उपनिदेशक पशु पालन विभाग धर्मशाला संजीव धीमान, विशाल, गौसदन संचालक, सीनियर वैटनरी ऑफिसर सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने कहा कि लूथान में बनी गो सेंक्चुअरी में 800 से 1000 पशुओं को रखने की क्षमता है और यदि इसे शुरु कर दिया जाता है तो सड़कों पर बेसहारा घूमने वाले गौवंश को सहारा मिलेगा। इस दौरान गौसदन संचालकों को पेश आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई। गौसदन संचालकों ने कहा कि फंड के अभाव में गौसदन संचालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यदि कोई मवेशी मरता है तो उसे दफ नाने में लोगों के विरोध का सामना भी कई बार करना पड़ता है। इसके अलावा अन्य कई समस्याएं अशोक शर्मा के समक्ष रखी गई हैं। अशोक शर्मा ने कई समस्याओं को मौके पर निपटार किया तथा शेष समस्याओं के निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक के दौरान कुशल को शॉल व टॉपी देकर सम्मानित किया गया। दुर्ग चढ़ियार के कुशल ने गौसदन निर्माण के लिए 22 कनाल भूमि पशुपालन विभाग को दान दी है।
 

Content Writer

prashant sharma