जिला में 12 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 11:15 AM (IST)

धर्मशाला (तनुज) : जिला कांगड़ा में सोमवार को 12 स्थानों पर कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चामुंडा, सिविल अस्पताल पालमपुर, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगथ, सिविल अस्पताल नगरोटा बगवां, सिविल अस्पताल नूरपुर, सिविल अस्पताल देहरा, डेलेक अस्पताल कोतवाली, सिटी हॉस्पिटल घुरकड़ी, श्रीबालाजी हॉस्पिटल कांगड़ा, फॉर्टिस हॉस्पिटल कांगड़ा के अस्पतालों में कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। उन्होंने 1164 लाभार्थियों में से 865 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी 2021 से चले इस टीकाकरण अभियान में अभी तक 5876 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News