रिश्ते हुए तार-तार, चचेरे भाइयों ने 11 वर्षीय मासूम के साथ कर डाली हैवानियत

punjabkesari.in Tuesday, Jun 29, 2021 - 10:24 PM (IST)

मंडी (रजनीश): जिला मुख्यालय के साथ लगते क्षेत्र में 11 वर्षीय मासूम के साथ उसके 24 व 25 वर्षीय 2 चचेरे भाइयों ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में पीड़िता की माता ने महिला पुलिस थाना मंडी में शिकायत दर्ज करवाई है, जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला थाना में दर्ज करवाए बयानों के अनुसार आरोपियों ने पहली बार मासूम को अढ़ाई माह पहले हैवानियत का शिकार बनाया और उसके एक माह बाद फिर दुष्कर्म किया। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News