कर्फ्यू में ड्यूटी निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों को चाय नाश्ता पहुंचा रहा दंपत्ति

Sunday, Apr 05, 2020 - 03:33 PM (IST)

 

ऊना (सुरेन्द्र): जिला के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल का एक दंपत्ति कर्फ्यू के दौरान ड्यूटी देने वाले पुलिस कर्मचारियों को प्रतिदिन चाय नाश्ता पहुंचा रहा है। औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में लघु उद्योग चलाने वाले उद्योग मालिक दंपति कफ्र्यू लगने के कारण एक दिन फ्री रहे। इस दौरान पत्नी सोनिया नागपाल के आग्रह पर पुलिस को चाय नाश्ता उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने अपने पति रमन नागपाल से विचार विमर्श किया तो रमन नागपाल ने 24 मार्च से ही टाहलीवाल पुलिस चौकी पर तैनात कर्मचारियों को सुबह शाम चाय नाश्ता उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया।

रमन नागपाल टाहलीवाल में झाडू व डिस्पोजेबल प्लेट का लघु उद्योग चलाते हैं। दोनों दंपत्ति पिछले 11 दिन से टाहलीवाल चौक पर तैनात पुलिस कर्मचारियों के लिए चाय नाश्ता उपलब्ध करवा रहे हैं। इस दंपति का कहना है कि पुलिस दिन-रात हमारे लिए ड्यूटी पर तैनात है तो हमारा भी कुछ फर्ज बनता है। टाहलीवाल पुलिस चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने कहा कि कोरोना वायरस के चलते लॉकडाऊन में सभी दुकानें बंद है। उन्होंने कहा कि दंपत्ति रमन नागपाल व सोनिया नागपाल उन्हें 2 समय चाय नाश्ता उपलब्ध करवा रहे हैं।
 

kirti