पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में खुला देश का पहला शी हाट

Thursday, Dec 10, 2020 - 11:56 AM (IST)

नाहन सतीश : जिला प्रशासन के प्रयासों से पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण को समर्पित शी हाट का निर्माण करवाया गया, जिसका लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 11 दिसंबर को करेंगे। अपने आप में देश का पहला शी हॉट जोकि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की बाग पशोग पंचायत में खोला गया। इसे बनाने में करीब 57 लाख रुपए की राशि खर्च की गई। इसका संचालन क्षेत्र के 25 महिला स्वयं सहायता समूह करेंगे। खास बात यह है कि इस रेस्टोरेंट में महिलाएं ही सारा काम संभालेगी। नाहन शिमला हाईवे पर स्थित रेस्टोरेंट में पर्यटकों को सिरमौर के पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा। इसके अलावा पहाड़ों में पैदा होने वाली सब्जियों, दालों को भी उपलब्ध करवाया जाएगा। यही नहीं यह रेस्टोरेंट वेस्ट मैनेजमेंट की भी अपने आप में एक मिसाल है यहां किसी भी चीज को वेस्ट नहीं किया जाएगा बल्कि उसे री यूज करके काम में लाया जाएगा। 

सांसद कश्यप ने बताया कि 11 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस शी हाट का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को समर्पित यह देश का पहला ऐसा रेस्टोरेंट होगा, जहां पर सारा कार्य महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा। इस हाट के खुलने से क्षेत्र के दर्जनों महिलाओं को रोजगार मिलेगा। रोजगार मिलने से महिलाओं की आमदनी में बढ़ोतरी होगी और स्वाभिमान बढ़ेगा।
 

prashant sharma