देश के पहले वोटर बोले, मोदी जरूर भारत वापस लाएंगे कोहिनूर

Saturday, May 27, 2017 - 12:04 AM (IST)

रिकांगपिओ: भारत को फिर से सोने की चिडिय़ा और विश्व गुरु बनाना है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिखाए रास्ते पर चलने की आवश्यकता है। केंद्र सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर देश के प्रथम वोटर मास्टर श्याम सरन नेगी ने मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि गांधी, नेहरू और अटल के सपनों को प्रधानमंत्री जरूर साकार करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार ने सत्तासीन होते ही काले धन पर प्रहार कर देश में सबसे बड़ा काम किया है। नेगी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उम्मीद है कि आजादी से पूर्व जो कोहिनूर हीरा भारत से अंग्रेज ले गए थे, उसे भी वह वापस भारत लेकर आएंगे।

जनता और विपक्ष को सरकार का साथ देने की आवश्यकता  
उन्होंने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए बताया कि आज भारत देश कई प्रकार के आतंकवाद से जूझ रहा है और आतंकवाद के खात्मे को केंद्र सरकार ठोस कदम भी उठा रही है लेकिन इसके लिए देश की जनता और विपक्ष को भी सरकार का साथ देने की आवश्यकता है। उन्होंने गांधी, भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु सहित कई नेताओं की सराहना करते हुए बताया कि आज मोदी ही उनके सपनों को साकार करने के लिए सशक्त प्रधानमंत्री के रूप में उभरे हैं।