सत्ती का सुक्खू पर पलटवार, कहा- अपने लिए मना रही कांग्रेस निकम्मा दिवस

Monday, Dec 24, 2018 - 01:07 PM (IST)

ऊना (अमित): भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रदेश की सर्द हवाओं में राजनीतिक गर्माहट आनी शुरू हो गई है। प्रदेश के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। जहां भाजपा अपनी एक वर्ष की गतिविधियां गिनाने में जुटी है, वहीं कांग्रेस भी सरकार के कार्यकाल को खोखला बता रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने पलटवार किया है।

ऊना में मीडिया से बात करते हुए सत्ती ने कहा कि शायद कांग्रेस के लोग यह निकम्मा दिवस अपने लिए ही मना रहे है। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने अपना पांच वर्ष का कार्यकाल अपने सीएम वीरभद्र सिंह को बचाने में ही बिता दिया और प्रदेश के संसाधनों का जमकर दुरूपयोग किया। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में भी बुरी तरह से फेल हुई है। सत्ती ने कहा कि जयराम सरकार प्रदेश के विकास को आगे बढ़ा रही है जिसका उदाहरण यह कि एक बर्ष में सीएम ने 65 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर वहां के विकास को गति दी है।

 

Ekta