TGT बैचवाइज भर्ती के लिए काऊंसलिंग शुरू, इन अभ्यर्थियों को भेजे कॉल लैटर

Wednesday, Sep 12, 2018 - 11:02 AM (IST)

मंडी (सकलानी): प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बैचवाइज टी.जी.टी. के लिए काऊंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। काऊंसलिंग प्रक्रिया मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय मंडी में शुरू हुई। 4 दिवसीय काऊंसलिंग के पहले दिन मंगलवार को टी.जी.टी. आर्ट्स के 91 अभ्यर्थी पहुंचे जबकि विभाग ने करीब 150 अभ्यर्थियों को कॉल लैटर जारी किए थे। इनमें से करीब 59 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। बुधवार को भी आर्ट्स विषय के लिए काऊंसलिंग होगी। बता दें कि प्रारंभिक शिक्षा विभाग बैचवाइज टी.जी.टी. आर्ट्स, नॉन-मैडीकल व मैडीकल के 465 पद काऊंसलिंग के माध्यम से भरने जा रहा है। मंडी जिला में टी.जी.टी. आर्ट्स बैचवाइज काऊंसलिंग 12 सितम्बर को भी होगी। टी.जी.टी. नॉन-मैडीकल की 13 सितम्बर को और टी.जी.टी. मैडीकल की काऊंसलिंग 14 सितम्बर को होगी। 

इन अभ्यर्थियों को भेजे हैं कॉल लैटर 
बैचवाइज भर्ती में टी.जी.टी. आर्ट्स सामान्य वर्ग अनारक्षित वर्ष 2000 का बैच जबकि बी.पी.एल. वर्ष 2001, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर वर्ष 2006, ओ.बी.सी. अनारक्षित वर्ष 2003, बी.पी.एल. 2004, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर अप टू डेट, एस.सी. अनारक्षित वर्ष 2003, बी.पी.एल. 2004, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर अप-टू-डेट, एस.टी. वर्ग से अनारक्षित वर्ष 2003, बी.पी.एल.-2006 जबकि नॉन-मैडीकल सामान्य वर्ग अनारक्षित वर्ष 1999, बी.पी.एल. 2002, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर 2006, ओ.बी.सी. अनारक्षित वर्ष 2002, बी.पी.एल.-2004, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर अप-टू-डेट, एस.सी. वर्ग से अनारक्षित वर्ष 2005, बी.पी.एल. वर्ष 2009, एस.टी. अनारक्षित वर्ष 2007 जबकि बी.पी.एल. अप टू डेट है। इसके अलावा टी.जी.टी. मैडीकल सामान्य वर्ग अनारक्षित वर्ष 2000, वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन वर्ष 2010, ओ.बी.सी.  बी.पी.एल. वर्ष 2012 व वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन वर्ष 2010, एस.सी. अनारक्षित वर्ष 2005, वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन वर्ष 2015 जबकि एस.टी. अनारक्षित वर्ष 2005 बैच व वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन अप टू डेट हैं।

Ekta