रविवार को 48 रूटों पर नहीं चली निगम की बसें

punjabkesari.in Monday, Jan 17, 2022 - 11:20 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : रविवार को कोरोना बंदिशों के चलते यात्रियों की संख्या कम होने पर निगम ने भी अपने रूटों में कटौती की। धर्मशाला बस डिपो के तहत ही 48 छोटे-बड़े रूटों पर बसें नहीं चली। पहले भी निगम द्वारा यात्रियों की संख्या कम होने के चलते रूटों को मर्ज कर चलाया जा रहा था। लगातार यात्रियों की घटती संख्या के चलते अब रूट फेल होने की नौबत आ गई है। रविवार को लंबी दूरी सहित छोटे करीब 48 रूटों पर यात्री न होने पर बसें नहीं भेजी गई। लंबी दूरी के रूटों में दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून, पठानकोट व डलहौजी शामिल हैं। यात्रियों की कमी के चलते सबसे अधिक लोकल रूट प्रभावित हो रहे हैं। उधर, एचआरटीसी के डी.डी.एम. पंकज चड्डा ने बताया कि यात्रियों की संख्या न होने और रविवार को कोविड की स्थिति के चलते रखे गए बंद के चलते 48 रूटों पर बस सेवा नहीं दी जा सकी। उन्होंने कहा कि निगम की ओर से उन सभी रूटों पर बस सेवा दी जा रही है, जिनमें यात्रियों की संख्या है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News