Watch Video: बिंदल की ताजपोशी की खुशी में माल रोड पर कटा 10 किलो का केक

Thursday, Jan 11, 2018 - 03:23 PM (IST)

सोलन (चिनमय): राजीव बिंदल को विधानसभा अध्यक्ष बनाने पर सोलन भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखा। इस खुशी में सोलन के माल रोड पर व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा दस किलों का केक काटा गया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशी मनाई।


उन्होंने कहा कि राजीव बिंदल एक बुद्धिमान नेता है। उन्होंने सोलन के विकास में अहम भूमिका निभाई है, जिसे वहां के लोग आज भी याद रखते हैं। बेशक आज वह नाहन के विधायक हैं, लेकिन उनका यहां से बहुत पुराना रिश्ता है। इसीलिए सोलन वासी उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाने पर बेहद उत्साहित और खुश हैं। इस मौके पर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने कहा कि बिंदल को भाजपा और कांग्रेस ने बहुमत से विधानसभा अध्यक्ष बनाया है।