नाहन में ड्यूटी से लौटा फौजी निकला कोरोना संक्रमित

Thursday, Jul 02, 2020 - 03:25 PM (IST)

नाहन : नाहन विकास खंड के कंडईवाला में सेना का एक जवान कोरानो पॉजिटिव पाया गया है। फौजी 23 जून को डयूटी से लौटा था। ड्यूटी से लौटने के बाद फौजी को होम क्वारंटाइन किया गया था। एक सप्ताह बाद फौजी के सैंपल 30 जून को लिए गए थे। हालाकि इसकी रिपोर्ट बुधवार को आनी थी, लेकिन इसे पैंडिंग किया गया था। आज दोपहर रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। 36 वर्षीय फौजी को त्रिलोकपुर कोविड केयर सैंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। साथ ही परिवार की सैंपलिंग करने का खाका भी तैयार किया जा रहा है। उधर खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीषा अग्रवाल ने पुष्टि की है।
 

Edited By

prashant sharma