हमीरपुर में कोरोना के पांच और नए मामले

Friday, May 29, 2020 - 11:43 AM (IST)

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर जिला कोरोना का नया ठिकाना बनता जा रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक मामले अब तक इसी जिले में मिले हैं। शुक्रवार को सुबह-सुबह यहां पांच नए केस सामने आए हैं जो नए मामले सामने आए हैं उनमें युवा पति पत्नी भी शामिल हैं। पांचों संक्रमित दिल्ली, अहमदाबाद, कोटा और मुंबई से लौटे हैं और संस्थागत क्वारंटाइन थे। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लौटा 34 साल का पुरुष बकार्ती का रहने वाला है और बकार्ती स्कूल में संस्थागत क्वारंटाइन था। 31 और 28 वर्षीय पति और पत्नी माहल से हैं और अहमदाबाद से लौटे थे। दोनों नादौन डिग्री कॉलेज में संस्थागत क्वारंटाइन थे। इसके अलावा, 32 साल की युवती नादौन के गागल से हैं और मुंबई से लौटी थी और स्थानीय होटल में क्वारंटाइन थी। इसके अलावा, टौणी देवी के टिक्करी के 57 साल शख्स कोटा से लौटे हैं और लल्लियार स्कूल में संस्थागत क्वारंटाइन थे। इन सबके सैंपल 26 मई को लिए गए थे। फिलहाल, प्रशासन इनके प्राइमरी संपर्कां की तलाश में जुट गया है। हमीरपुर में अब कोरोना के कुल मामले 98 पहुंचे गए हैं।

Edited By

prashant sharma