कोरोनाः चीन से 588 लोग पहुंचे हिमाचल 233 निगरानी में

Wednesday, Mar 18, 2020 - 11:33 AM (IST)

कांगड़ा: कोरोना वायरस से प्रभावित मरीजों की संख्या में लागातार वृद्धि होती जा रही है। ऐसे में हर कोई एहतियात बरतना चाह रहा है। इस बीच दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश चीन से 588 लोग हिमाचल पहुंचे हैं। इनमें से 233 लोगों को 28 दिन के लिए निगरानी में रखा गया है। आठ में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। सात लोगों के सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक की रिपोर्ट आना शेष है। 588 में से 76 यात्री ऐसे हैं, जो हिमाचल छोड़कर जा चुके हैं। 

271 लोगों को घरों पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से हमीरपुर से 12, कांगड़ा से 193, मंडी से 13, शिमला से 16, सिरमौर से 5, सोलन से 31 और ऊना से एक व्यक्ति शामिल है। प्रदेश को छोड़ कर जाने वाले लोगों में 75 कांगड़ा और एक व्यक्ति सिरमौर से है। कांगड़ा सीएमओ डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार अब तक 345 लोग चीन से कांगड़ा पहुंचे हैं। इनमें से पांच लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए थे। लेकिन जांच-पड़ताल के बाद सभी सैंपल निगेटिव पाए गए हैं।

किस जिला में कितने व्यक्ति पहुंचे

कांगड़ा 345, शिमला 79, सोलन 48, मंडी 26, हमीरपुर 24, सिरमौर 21, ऊना 15, बिलासपुर 14, कुल्लू 10, चंबा 06। 

kirti