उद्योग की कैंटीन में कुक को ऐसे मिली खौफनाक मौत

Monday, Oct 02, 2017 - 01:06 AM (IST)

बी.बी.एन.: थाना नालागढ़ के तहत सैणीमाजरा में एक उद्योग की कैंटीन में गर्म पानी गिरने से एक कुक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार करीब 30 वर्षीय अप्पू लाल पुत्र पारस राम मोतीहारी, जिला चम्पारण बिहार यहां पर एक उद्योग में कार्यरत था और गत दिनों उसके ऊपर खाना बनाते समय गर्म पानी गिर गया था, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया था और पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उसका इलाज चल रहा था, जहां पर उसकी मौत हो गई। नालागढ़ थाना के एस.आई. राकेश रॉय इस मामले की जांच कर रहे हंै। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।