राहुल की रैली में पहुंचे सजायाफ्ता विवादित संत राम पाल के अनुयायी, किया ये ऐलान

Friday, May 10, 2019 - 07:29 PM (IST)

ऊना (अमित): शुक्रवार को ऊना में हुई राहुल गांधी की रैली में हरियाणा के सजायाफ्ता विवादित संत राम पाल के अनुयायी भी पहुंचे। इन अनुयायियों ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया। हालांकि इनमें हिमाचल के अलावा पंजाब और हरियाणा से भी लोग पहुंचे थे। अपने कथित गुरु की गिरफ्तारी से नाराज अनुयायियों ने बीजेपी पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया।

मोदी सरकार को बदलने के लगाए नारे

हिसार जेल में हत्या के आरोप में सजा काट रहे इस तथाकथित संत राम पाल के समर्थकों ने जनसभा के बाहर मोदी सरकार को बदलने के नारे लगाए। इन समर्थकों ने मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अपने समर्थन के आधार पर वहां की राज्य सरकारों को बदलने का दावा करते हुए मोदी सरकार को भी बदलने की बात कही।

Vijay