बघेरी टोल बैरियर पर महंगी पर्ची को लेकर विवाद, चालकों का हंगामा

Thursday, Apr 11, 2024 - 07:02 PM (IST)

बीबीएन (ठाकुर): हिमाचल में एंट्री टोल शुल्क में बढ़ौतरी को लेकर वीरवार को बघेरी टोल बैरियर पर विवाद हो गया। पंजाब के साथ लगते टोल बैरियर बघेरी पर टोल पर्ची कटवाने में आनाकानी करने पर टोल कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने टोल कर्मियों की शिकायत पर 5 वाहन चालकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।टोल बैरियर पर बतौर मैनेजर राज कुमार ने बताया कि बीते दिन देर शाम टोल स्टाफ हिमाचल में आने वाली गाड़ियों की टोल पर्ची काट रहा था। उस समय ट्रक चालक पर्ची कटवाने में आना-कानी करने लगा और टोल कर्मचारियों के साथ बहसबाजी करने लगा।

इस दौरान ट्रक सड़क के बीच लगाकर गाड़ी से नीचे उतर गया और काफी देर तक जाम लगा दिया। इसके साथ दूसरे वाहन चालक भी एकत्रित हो गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। उसके बाद 4-5 लोग वहां इकट्ठे हो गए व अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके व पुलिस वालों के साथ धक्का-मुक्की करने लगे। उन्होंने सरकारी टोल के साथ भी तोड़-फोड़ की। डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना नालागढ़ के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay