नाहन में रोजगार संघर्ष यात्रा में भिड़े कांग्रेसी, जमकर चले लात-घूंसे

punjabkesari.in Saturday, Aug 06, 2022 - 10:36 PM (IST)

नाहन (दलीप): सिरमौर जिले से शुरू हुई हिमाचल कांग्रेस की रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान आज नाहन में कांग्रेसी कार्यकत्र्ता आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर लात-घूंसे चले। दरअसल जैसे ही रोजगार संघर्ष यात्रा के संयोजक बनाए गए विधायक विक्रमादित्य सिंह नाहन पहुंचे तो पहले से ही धड़ों में बंटी नाहन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करनी शुरू कर दी। दरअसल नाहन कांग्रेस पार्टी से टिकट के दावेदार कहे जाने वाले इक बाल चौधरी को जैसे ही उसके समर्थकों ने कंधे पर उठाया तो दूसरे टिकट के दावेदार अजय सोलंकी गुट भड़क उठा। देखते ही देखते दोनों ही नेताओं के समर्थकों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने लगे। इस दौरान कई कांग्रेस नेता विधायक विक्रमादित्य सिंह का बचाव भी करते नजर आए। 

सिरमौर में पहले भी हो चुके हैं घमासान
इससे पूर्व कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के समक्ष भी कांग्रेस नेता आपस में उलझते नजर आए थे। इसके पश्चात शिमला कांग्रेस की बैठक से लौटते समय भी जिला सिरमौर के कांग्रेस नेताओं की लड़ाई किसी से छिपी नहीं है। 

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने लिया संज्ञान
कांग्रेस विधायक एवं संघर्ष यात्रा संयोजक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा इस मामले में संज्ञान लिया जाएगा। यहां आपस में कुछ कार्यकर्ता उलझे हैं, क्योंकि कार्यकर्ताओं में काफी जोश था और पार्टी उनकी भावनाओं की कद्र करती है। गत विधानसभा चुनाव में जो कमी रही थी, वह पार्टी पूरी करेगी। नाहन सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News