Ex CM की उद्घाटन पट्टिका तोड़ने पर बिफरे कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रशासन को दी ये चेतावनी

Friday, Jun 22, 2018 - 04:23 PM (IST)

नयनादेवी: श्री नयनादेवी जी में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की उद्घाटन पट्टिका को तोडऩे का मामला सामने आया है। स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह के समीप एक उद्घाटन स्मारिका को किन्हीं शरारती तत्वों ने वीरवार देर रात तोड़ डाला है। इस पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रदेश सरकार और प्रशासन के प्रति रोष देखा गया है। 11 जुलाई, 2016 को इस स्मारिका का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था, जिसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोला जाना था। इससे पूर्व मार्च माह में इसी वर्ष सर्कुलर रोड की उद्घाटन स्मारिका को भी नुकसान पहुंचाया गया था।


15 दिन के भीतर गिरफ्तार हों आरोपी, नहीं तो होगा आंदोलन
क्षेत्र के मुख्य कार्यकर्ताओं व नेताओं में जिला महासचिव प्रदीप शर्मा, जिला परिषद् सदस्य मस्त राम, बीरी सिंह, विपिन शर्मा, महेश शर्मा, प्रवेश, कैलाश, अमित व राजेश शर्मा व महिला नेत्री अंजना शर्मा ने कहा कि बेहद शर्मनाक है कि आज सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है और पूर्व सरकार की उद्घाटन स्मारिकाओं को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि 15 दिन के भीतर प्रशासन ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे।

Vijay