पांवटा साहिब कांग्रेस युवा नेता वरुण शर्मा का निधन

Saturday, Dec 29, 2018 - 09:40 AM (IST)

पांवटा साहिब(रोबिन): हिमाचल प्रदेश के शिमला में सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में शुक्रवार को युवा कांग्रेस नेता वरुण शर्मा का निधन हो गया है। जिसके बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। दरअसल वह बचपन से ही हार्ट से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे उनके पिता कांग्रेस व्यापार मंडल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयपाल शर्मा उनके साथ शिमला उनके चेकअप के लिए गए थे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने कहा कि यह बड़ी दुखद की बात है। बताया जा रहा है कि हंसमुख स्वभाव के वरुण शर्मा पावटा साहिब के अबोया गांव के रहने वाले थे।

kirti