पूर्व सांसद सुरेश चंदेल के विरोध में उतरे कांग्रेस कार्यकर्ता, पुतला जलाकर दी ये चेतावनी

Wednesday, Mar 27, 2019 - 05:33 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश): पूर्व सांसद सुरेश चंदेल को कांग्रेस से लोकसभा टिकट को लेकर बिलासपुर कांग्रेस में रोष है तथा जगह-जगह सुरेश चंदेल का विरोध पर किया जा रहा है। बंदला और सिहड़ा पंचायत में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुरेश चन्देल का पुतला फूंका तथा ये चेतावनी दी कि यदि पार्टी सुरेश चंदेल को टिकट देती है तो सिहड़ा बूथ से कोई कार्यकर्ता काम नहीं करेगा और सुरेश चंदेल का विरोध किया जाएगा।

भ्रष्टाचार में संलिप्त व्यक्ति कैसे मिल सकता है टिकट

कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस सुरेश चंदेल को पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने विधानसभा चुनाव में हराया हो वो लोकसभा चुनाव में कैसे जीत पाएगा और चुनाव प्रचार में सुरेश चंदेल के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने भ्रष्टाचार के वीडियो द्वारा सब जगह प्रचार किया था, ऐसे भ्रष्टाचार में संलिप्त व्यक्ति को कैसे पार्टी हाईकमान टिकट दे सकती है, इसलिए पार्टी हाईकमान से अनुरोध है कि सुरेश चंदेल को टिकट न देकर बंबर ठाकुर को दिया जाए ताकि सीट कांग्रेस पार्टी की झोली में डाली जा सके।

ये रहे मौके पर मौजूद

इस मौके पर देसराज सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, बलदेव ठाकुर सचिव ब्लॉक कांग्रेस, हीरा पाल उपप्रधान सिहड़ा पंचायत, माया देवी महासचिव महिला कांग्रेस सदर, रतन लाल, सुरजीत, हंसराज, बाबू राम, घुंगर राम, बुद्धि राम व अंजना देवी आदि मौजूद रहे।

Vijay