Election Update : शिमला के 8 में से 4 नगर निकायों पर कांग्रेस, 2 पर भाजपा का कब्जा

punjabkesari.in Sunday, Jan 10, 2021 - 09:55 PM (IST)

शिमला (योगराज): शिमला जिला की 3 नगर परिषद और 5 नगर पंचायतों में हुए चुनावों के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं। रामपुर व रोहडू नगर परिषद तथा सुन्नी व चौपाल नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित जबकि जुब्बल व कोटखाई नगर पंचायत में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। ठियोग नगर परिषद में भाजपा व कांग्रेस ने बराबर की सीटें हासिल की हैं। नारकंडा नगर पंचायत की 3 सीटों पर भाजपा व 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है।

नारकंडा नगर पंचायत के 7 वार्ड

बीजेपी- 3
आजाद -3
कांग्रेस-1

ठियोग नगर परिषद के 7 वार्ड

बीजेपी-3  
कांग्रेस-3
आजाद-1

सुन्नी नगर पंचायत के 7 वार्ड

कांग्रेस-4
बीजेपी-3

चौपाल नगर पंचायत के 7 वार्ड

कांग्रेस-4
बीजेपी-3

रामपुर नगर परिषद के 9 वार्ड

कांग्रेस-6
बीजेपी-3

रोहडू नगर परिषद के 7 वार्ड

कांग्रेस-4
बीजेपी-2
आजाद-1

जुब्बल नगर पंचायत के 7 वार्ड

बीजेपी-5  
कांग्रेस-2

कोटखाई नगर पंचायत के 7 वार्ड

बीजेपी-4
कांग्रेस-3


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News