भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, सरकार पर जड़े चार साल में नाकाम रहने के आरोप

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 03:28 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल को काला दिवस के रूप में मनाते हुए डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी बढ़ाने के साथ-साथ प्रदेश भर में भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी आरोप जड़ा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह की अगुवाई में किए गए विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्जनों कांग्रेसी नेता डीसी कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने प्रदेश सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे समारोह को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रदेश की भाजपा सरकार 4 सालों में पूरी तरह से नाकाम रही है वहीं दूसरी तरफ जश्न मना कर जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह की अगुवाई में सोमवार को ऊना जिला के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडी में आयोजित की जा रही है रैली को लेकर कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी तीर छोड़े। कांग्रेस नेताओं ने डीसी ऊना के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार का 4 साल का कार्यकाल पूरी तरह से नकारा रहा है। प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी के साथ-साथ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हालत यह है कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपने चार साल के कार्यकाल को लेकर फंक्शन मनाने में जुटी है और प्रदेश की जनता की सुध नहीं ली जा रही है। राणा ने कहा कि आज प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और माफिया चरम पर पहुँच चूका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जितने मर्जी जश्न मना ले लेकिन आने वाले विधानसभा चुनावों में जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का मन बना चुकी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News