4 वर्षों से प्रदेश का खजाना खाली करके मौज-मस्ती कर रही सरकार : राठौर

punjabkesari.in Saturday, Dec 04, 2021 - 07:33 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान के दौरान कांग्रेस ने आज लोअर बाजार से अम्बेदकर चौक तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में निकाली गई। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार 4 वर्षों से प्रदेश का खजाना खाली करके मौज-मस्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में हिमाचल प्रदेश पर 65 हजार करोड़ रुपए का कर्ज चढ़ गया है लेकिन सरकार को इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चुनावी साल से पहले कर्मचारियों को खुश करने के लिए बिना बजट की घोषणाएं कर रहे हैं।  उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की गलत नीतियों से देश में महंगाई और बेरोजगारी का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और लोगों ने इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है और इसकी प्रदेश में हुए 4 उपचुनावों से शुरूआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हार के बाद केंद्र व प्रदेश सरकार के कुछ आंख-कान खुले हैं। इसी कारण केंद्र सरकार को 3 नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए बाध्य होना पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश के लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसे कांग्रेस सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रैली के आयोजन की अनुमति नहीं मिल पाई है।

पदयात्रा में कांग्रेस महासचिव चेतराम ठाकुर, आदर्श सूद, सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, धर्मपाल ठाकुर, बलदेव ठाकुर, यशपाल तनाइक, अमित नंदा, इंद्रजीत सिंह, सोनिया चौहान, किरण धान्टा, ऊषा मेहता, जितेंद्र ठाकुर, अतुल गौतम, आकाश सैनी, प्रवीण कुमार, चंद्र मोहन चंदेल, नीरज बक्शी, अमृतपाल, अंकुश कुमार, राज सिधु, प्रणव सोहता, मुस्कान, विशाल वीरता, गौरव सरस्वाल, विक्रम ठाकुर, जीतराम पंवार, सेनराम नेगी, सतपाल गिल, भूपेंद्र कौशल, राजकुमार व वरुण चंदेल के अतिरिक्त युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल तथा एनएसयूआई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News