2022 में कांग्रेस की सरकार बनना तय : राजीव शुक्ला

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 04:28 PM (IST)

शिमला (योगराज) : हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला का दो दिवसीय हिमाचल दौरा आज खत्म हो गया। इस दौरान शुक्ला ने कांग्रेस के विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठकें आयोजित की। राजीव शुक्ला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स व वीरभद्र सिंह से भी मिले और ये संदेश देने की कोशिश की कि कांग्रेस पार्टी को वह एकजुट करने की मंशा से हिमाचल प्रदेश में आए है। राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है और 2022 में हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनना तय है कांग्रेस पार्टी में कोई भी गुटबाजी नहीं है सभी नेता एकजुट हैं। 

शुक्ला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने एकजुट होकर कार्य करने का फ़ैसला लिया है। क्योंकि प्रदेश भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफ़ल रही है। इसलिए प्रदेश में बदलाब निश्चित है 2020 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी ही सरकार बनाएगी। गुटबाज़ी के सवाल पर राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस से ज्यादा गुटबाजी तो भाजपा में है। 

कृषि बिल किसानों के लिए काला कानून संसद में बनाया गया है। इस कानून के खिलाफ कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है। कांग्रेस पार्टी 2 अक्टूबर महात्मा के जन्मदिवस से 10 अक्टूबर तक देश भर में आंदोलन शुरू करेगी। किसानों के लिए 10 अक्टूबर के बाद भी आंदोलन जारी रहेगा जब तक किसानों की बात को सुना नहीं जाता है। वहीं बिहार चुनाव पर राजीव शुक्ला ने कहा कि बिहार चुनाव में महागठबंधन मजबूत है, बिहार में महागठबंधन ही सरकार बनाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News