शिमला में गरजी कांग्रेस, केंद्र सरकार पर दागा लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप

punjabkesari.in Friday, Dec 03, 2021 - 10:56 PM (IST)

शिमला (राक्टा): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को बढ़ती महंगाई के खिलाफ दिल्ली में रैली करने की अनुमति न देने पर पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने भी शुक्रवार को देश का लोकतंत्र-जनतंत्र बचाओ के तहत मालरोड से रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेसजनों के हाथों में लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ के नारे की तख्तियां और पार्टी के झंडे थे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए राठौर ने केंद्र सरकार पर देश में जनतंत्र और लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप दागा।

प्रदेश में उपचुनावों के बाद देश में डरी हुई है भाजपा

राठौर ने कहा कि प्रदेश में उपचुनावों के बाद देश में भाजपा डरी हुई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को बढ़ती महंगाई के विरुद्ध दिल्ली में रैली की अनुमति न देकर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र में संविधान की धारा-19 (1) का घोर अपमान करते हुए देश के नागरिक राइट ऑफ  फ्रीडम और एक्सप्रैशन की आजादी का हनन किया है। मार्च में कांग्रेस नेता चेतराम ठाकुर, केवल सिंह पठानिया, जितेंद्र चौधरी, कंवर अजय बहादुर सिंह, राजेंद्र जार, नीरज नैयर, उमेश नेगी, बुद्धि सिंह ठाकुर, हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक, बलदेव ठाकुर, चंद्र शेखर शर्मा, वेद प्रकाश ठाकुर, सेनराम नेगी, भूपेंद्र कौशल, राजेश वर्मा, नीरज बक्शी, आकाश सैनी, कांशी राम शर्मा, ओम प्रकाश वर्मा, संदीप कुमार सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

जिलाध्यक्षों के साथ की बैठक

इसके पश्चात कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शुक्रवार को पार्टी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने जिलाध्यक्षों को ब्लॉक स्तर पर चल रहे सदस्यता अभियान पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि पहले चरण में ब्लॉक अध्यक्षों को सदस्यता फार्म दिए गए हैं। इसके बाद जिलाध्यक्षों तथा फिर पार्टी पदाधिकारियों को सदस्यता फार्म दिए जाएंगे। यह अभियान मार्च के अंत तक पूरा कर लिया जाना चाहिए। राठौर ने कहा कि सदस्यता अभियान में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News