प्रतिभा सिंह ने साधा निशाना, बोलीं-चुनावी साल में झूठी घोषणाएं कर रही भाजपा

punjabkesari.in Wednesday, Jun 08, 2022 - 12:36 AM (IST)

आनी/रामपुर (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी व भाजपा सरकार के घोटालों को चुनावी मुद्दा बनाएगी। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आऊटर सिराज क्षेत्र के निरमंड, अरसू और उरटू में पहुंची प्रतिभा सिंह ने कहा कि जनता डबल इंजन की सरकार से तंग आ चुकी है। इससे पहले रामपुर में पत्रकार वार्ता में प्रतिभा ने भाजपा सरकार पर चुनावी साल में झूठी घोषणाएं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन घोषणाओं को सिरे चढ़ाने के लिए न तो सरकार पैसा दे रही है और न ही इन पर काम शुरू करने की उसकी कोई मंशा नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने रामपुर में जो भी उद्घाटन किए हैं, इन सभी कार्यों की आधारशिला पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में रखी गई थी। हाल ही में सामने आए पुलिस भर्ती घोटाले के कारण हजारों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पुरानी पैंशन भी बहाल की जाएगी। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News