मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही भाजपा, सत्ता में नहीं होगी वापसी : कुलदीप राठौर

punjabkesari.in Thursday, Apr 07, 2022 - 08:13 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश में भाजपा सत्ता वापसी को लेकर मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रही है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वीरवार को ये बात कही। उन्होंने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश की जनता 4 उपचुनावों में पहले ही भाजपा को आईना दिखा चुकी है और अब आगामी नगर निगम औैर विधानसभा चुनाव में भी ये सिलसिला जारी रहने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से किए किसी भी चुनावी वायदे को पूरा नहीं किया है और कर्ज के सहारे सरकार चल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की गलत नीतियों और निर्णयों से आज देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से जनता परेशान हो गई है। डीजल, पैट्रोल व एलपीजी सिलैंडर के दाम आसमान छू रहे हैं जबकि भाजपा के नेताओं को बढ़ती महंगाई नजर नहीं आ रही है। एक सवाल के जवाब में राठौर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देख मुख्यमंत्री प्रदेश के दौरे कर रहे हैं और जनता को लुभाने के लिए कोरी घोषणाएं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर लिया जा रहा कर्जा ऐशोआराम पर खर्च हो रहा है।

सरकार और नगर निगम में नहीं तालमेल

कुलदीप राठौर ने शिमला में बढ़ती पेयजल समस्या पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक क्षमता के अभाव के चलते राजधानी वासियों के यह समस्या झेलनी पड़ रही है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि नगर-निगम प्रशासन और सरकार के बीच तालमेल न होने का खमियाजा आज शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News