इन्वैस्टर मीट के बहाने प्रदेश की वेशकीमती धरोहरें बेच रही सरकार : इंदु पटियाल

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2019 - 06:50 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप): इन्वैस्टर मीट के बहाने प्रदेश की वेशकीमती धरोहरों को सरकार बेच रही है। पर्यटन को बढ़ाबा देने की बजाय निगम के 13 होटल सेल की सूची में शामिल किए गए हैं। यह आरोप कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता इंदु पटियाल ने लगाया है। उन्होंने कहा कि इन्वैस्टर मीट का नाम देकर हिमाचल को उद्योगपतियों के हाथों बेचा जा रहा है, जिसे प्रदेश की जनता सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार ने आते ही पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही थी लेकिन पर्यटन को बढ़ावा देने की बजाय प्रदेश की कीमती धरोहरों को बेचने का खाका तैयार किया गया है।

कांग्रेस प्रदेश में चलाएगी हिमाचल बचाओ अभियान

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ भाजपा को घेरेगी और प्रदेश में हिमाचल बचाओ अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल भर्ती घोटाला व बाहरी राज्यों को नौकरी देने का धंधा उजागर हो चुका है। जयराम सरकार प्रदेश के लोगों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवहन सेवाएं रामभरोसे हैं और परिवहन निगम मुख्यमंत्री को 23 लाख की इलैक्ट्रिक कार भेंट कर चाटुकारिता में शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News