कांग्रेस ने BJP पर बोला करारा हमला, स्थानीय नगर परिषद को भी बताया घोटालों का अड्डा

Tuesday, Feb 19, 2019 - 03:56 PM (IST)

 

पांवटा साहिब (रोबिन): पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। उन्होंने मंगलवार को पांवटा साहिब में पत्रकार वार्ता कर हैंडपंप लगाने में घोटालेबाजी का आरोप लगाते हुए स्थानीय नगर परिषद को भी घोटालों का अड्डा बताया। पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पांवटा साहिब के लिए विधायक कोई भी नई स्किम नहीं ला पाए। पुरानी स्कीमों के उद्धघाटन किए जा रहे हैं। यहां तक की 35 लाख की लागत से लगाए गए हैंडपंपों में व्यापक घोटाला हुआ है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने नगर परिषद पांवटा साहिब को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि स्थानीय नगर परिषद को भी घोटालों का अड्डा बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने अपनी मर्जी से बिना नीलामी के 22 दुकानें आबंटित कर दी। कायदे कानूनों को ताक पर रखकर खरीद की गई। लेकिन घोटाले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। विधायक पर खनन माफिया व वन माफिया को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस नगर अध्यक्ष चन्द्रजोत सिंह ढिल्लो ने कहा कि सभी वार्डो में 10 कार्यकर्ताओं की समितियों का गठन किया जाएगा।

Ekta