नूरपुर में एक्स सर्विसमैन सैल ने शुरू किया कांग्रेस का जनजागरण अभियान

Sunday, Nov 28, 2021 - 05:48 PM (IST)

नूरपुर (संजीव महाजन): कांग्रेस द्वारा चलाए गए जनजागरण अभियान के तहत नूरपुर में इसकी शुरूआत कांग्रेस के एक्स सर्विसमैन सैल द्वारा की गई। इसके साथ ही नूरपुर में कांग्रेस कार्यालय का भी उद्घाटन एक्स सर्विसमैन सैल के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान नूरपुर के पूर्व विधायक एवं जिला कांगड़ा अध्यक्ष अजय महाजन मौजूद रहे। अजय महाजन ने बताया कि जनजागरण अभियान की शुरूआत पूर्व सैनिकों से करवाई गई है। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों ने कई बलिदान दिए हैं, लिहाजा उनके बलिदानों का मान रखते हुए कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन भी इन्हीं से करवाया गया।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भूतपूर्व सैनिक अहम रोल निभाएंगे और इसीलिए कांग्रेस के जनजागरण अभियान की शुरूआत पूर्व सैनिकों से ही की गई है। महाजन ने कहा कि विधानसभा चुनावों में भी रणनीति से लेकर प्रबंधन तक का कार्य पूर्व सैनिक देखेंगे और उनके मार्गदर्शन में चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के जनजागरण अभियान को अब नूरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों मि शुरू किया जाएगा।

कांग्रेस एक्स सर्विसमैन लीग नूरपुर के अध्यक्ष रिटायर्ड कैप्टन हरनाम सिंह ने बताया की भाजपा सरकार मात्र दिखावे की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि अभी भी पूर्व सैनिकों के डीए लंबित हैं। उन्होंने कहा कि आज महंगाई की वजह से ना केवल आम आदमी परेशान है बल्कि पूर्व सैनिकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व सैनिकों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता था।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Content Writer

Vijay