यहां महंगाई के खिलाफ कांग्रेस हुई लाल, कहा- देशद्रोह के झूठे मुकद्दमे की हो जांच

Tuesday, Oct 09, 2018 - 09:52 AM (IST)

नाहन : जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को देश में बढ़ती महंगाई व प्रदेश में बस किराया की वृद्धि को लेकर के न्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शकारियों ने जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष अजय सोलंकी ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई आसमान छू रही है।    जिसके चलते बीते 4 साल में लोगों का जीना मुश्किल हुआ है, वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा के 4 महीने के शासनकाल में ही जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि  अगर शीघ्र पैट्रोल, डीजल व गैस की दरों को वापस नहीं लिया जाता और बस किराए को कम नहीं किया जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी इसी तरह सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करती रहेगी। सोलंकी  ने कहा कि भाजपा सरकार ने दरें कम करके प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है, जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है।

गांव-गांव जाकर प्रदेश की जनता के सम्मान में लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव ओ.पी. ठाकुर  पर बनाए गए झूठे मुकद्दमे व पुलिस अल्प जानकारी के तहत देशद्रोह के झूठे मुकद्दमे की विभागीय जांच करवाई जाए तथा उस पुलिस अधिकारी के खिलाफ  प्रदेश सरकार से जांच करवाए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव अंनिन्दर सिंह नॉटी, प्रदेश कांग्रेस सचिव ब्रिज राज ठाकुर, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्षा कविता सिंह, अध्यक्ष नाहन ज्ञान चंद, मंडल अध्यक्ष शिलाई सीता राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष रेणुका तपेन्दर चौहान, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्षा उपमा धीमान, जिला सैल अध्यक्ष गुरदयाल सिंह पंवार, जिला कांग्रेस सचिव विशाल वालिया, जिला कार्यालय सचिव मणिराम पुंडीर, पार्षद राकेश गर्ग, पार्षद कपिल गर्ग, पार्षद वीरेंदर पासी, महिपत सोलंकी, पूर्व पार्षद उर्मिल, जिला अध्यक्ष कपिल शंक्वान, रक्षा ठाकुर, दीपा तोमर व शमशाद बेगम समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।
 

kirti