मुख्य सचिव की नियुक्ति पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

Sunday, Jun 24, 2018 - 09:24 AM (IST)

शिमला: प्रदेश के मुख्य सचिव की नियुक्ति पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। उनकी नियुक्ति पर कांग्रेस पार्टी ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। कांग्रेस की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जिस अधिकारी को केंद्र की मोदी सरकार ने सचिव नहीं बनाया, उनको प्रदेश सरकार ने मुख्य सचिव बना दिया। उल्लेखनीय है कि विनीत चौधरी को सचिव बनाने संबंधी मामले को केंद्र सरकार की तरफ से नकार दिया था। इसके विपरीत उनसे जूनियर अधिकारियों को सचिव का रैंक मिल गया था।

सूत्रों के अनुसार उनको सचिव बनाने को लेकर केंद्रीय मंत्रालय आरोप लगने के कारण सहमत नहीं था। ऐसे में माना जा रहा था कि प्रदेश सरकार उनको मुख्य सचिव जैसा पद नहीं देगी लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। विनीत चौधरी ने भी अपने हक की लड़ाई के लिए कैट का दरवाजा भी खटखटाया। इस पर उनको कुछ राहत तो मिली पर सचिव रैंक केंद्र की तरफ से मिल नहीं पाया। अब एक बार फिर कांग्रेस ने उनके मुख्य सचिव बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
 

kirti