भराड़ी में कांग्रेस का बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन

Thursday, Feb 25, 2021 - 04:07 PM (IST)

भराड़ी (राकेश शर्मा) : भराड़ी उपतहसील के भराड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जागीर सिंह मेहता के आह्वान पर निचली भराड़ी से बाड़ादाघाट तक रैली निकाली। किसानों के समर्थन में और महंगाई के खिलाफ आज प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई पूर्व विधायक व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव राजेश धर्माणी ने की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल की कीमतों और सब्जियों के बढ़ते दाम के खिलाफ और किसान आंदोलन के समर्थन में भराड़ी में प्रदर्शन किया और भराड़ी से बाड़ादाघाट तक रैली निकाली गई। इस रैली में 80 से 90 कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे। 
 

Content Writer

prashant sharma