कांग्रेस पार्टी ने पथ यात्रा का किया आयोजन, भाजपा पर भी जड़े आरोप

Saturday, Jul 22, 2017 - 04:27 PM (IST)

नूरपुर (भूषण शर्मा): कांग्रेस पार्टी द्वारा नूरपुर के गनोह में पथ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा की अध्यक्षता नूरपुर के विधायक अजय महाजन ने की। उनका गनोह पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अजय ने कहा कि इस  यात्रा से लोगों को घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो के बारे में बताना हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को कोसते हुए कहा कि मुझे एक मजाक लग रहा है कि जिन आदमियों ने कुछ किया नही है और जो अभी काम हुआ है, वो उन्हें बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा हैं।


भाजपा वाले एक तोते के रटे बोल रहे
भाजपा वाले एक तोते के रटे बोल रहे हैं कि विकास नही हुआ। अगर नूरपुर में विकास की बात की जाए तो 125 करोड़ रुपए की लोकनिर्माण विभाग की सडके और पुल तक बने हैं। भाजपा के समय में जो दो लोग शहीद हुए थे। बहुत ही शर्म की बात है कि उनके नाम की एक भी सड़क नहीं बन पाई। कांग्रेस सरकार ने वे दोनों रोड बनाए हैं। भाजपा वाले किस विकास की बात करते हैं। भाजपा के समय में नूरपुर का सिविल अस्पताल 50 बिस्तर का हो गया था।


भाजपा ने अपने समय में नारों और लारों के सिवा कुछ भी नहीं किया
कांग्रेस की सरकार आते ही 50 बिस्तर से 135 का कर दिया गया। भाजपा ने अपने समय में नारों और लारों के सिवा कुछ भी नहीं किया। कोटखाई में हुए गुड़िया मामले के बारे में अजय ने कहा कि जो यह घटना हुई है। इसके लिए पूरा प्रदेश उस परिवार के साथ है। जिन दरिंदों ने यह काम किया है उनको फांसी मिलनी चाहिए। उन्होनें कहा कि कुछ राजनीतिक पार्टीया इसको राजनीतिक रंग देने में लगी हैं।