कांग्रेस पार्टी पर अनुराग ठाकुर ने बोले ताबड़तोड़ हमले, पढ़िए क्या कहा

Saturday, Apr 20, 2019 - 02:16 PM (IST)

हमीरपुर(अरविंदर) : बीजेपी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने अपना चुनाव अभियान तेज कर दिया है। दरअसल अपने प्रचार अभियान के दौरान बडसर विधानसभा के मोरसू गांव में अनुराग ठाकुर ने नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी पर ताबड़तोड़ हमले बोले। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदा झूठ बोलने का काम ही किया और झूठ बोलने के कीर्तिमान स्थापित किए है। कांग्रेस को जनता ने 2014 में भी घर पर बिठाया था क्योंकि भ्रष्टाचार की चरम सीमा पर कांग्रेस पहुंची थी। सांसद खेल महाकुंभ पर कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में नशे का व्यापार चरम सीमा पर था और खेलों के माध्यम से नशों से मुक्ति दिलाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट के बाद ही सर्टिफिकेट बांटे जाते है लेकिन कांग्रेस फिजूल का मुद्दा बना रही है। क्योंकि अभी टूर्नामेंट का समापन नहीं हुआ है और कांग्रेस हमेशा से खेलों का विरोध करती रही है। कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल ठाकुर के सुप्रीम कोर्ट में हलफनामे देने के बयानों पर उन्होंने कहा कि बीसीसीआई के सचिव व अध्यक्ष बनना छोटी बात नहीं है और कांग्रेस ने अपने सरकार के समय में जितने भी केस किए थे सभी जीते है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हर बार मुंह की खानी पड़ी है और इस बार भी हार का मुंह देखना है। इस अवसर पर नुक्कड सभा पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, सीता राम भारद्वाज भी मौजूद रहे।

kirti