कोरोना से जंग : सुजानपुर में कांग्रेस ने लोगों को घर-घर जाकर बांटे मास्क

Sunday, May 10, 2020 - 08:30 PM (IST)

हमीरपुर (ब्यूरो): वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंबरी, पनोह व स्पाहल  इत्यादि पंचायतों में विधायक राजेंद्र राणा के निर्देश पर पूर्व प्रधान लंबरी पंचयात केशर सिंह, लेख राज ठाकुर, पनोह पंचायत के उपप्रधान राजिंदर सिंह ने लोगों को घर-घर जाकर मास्क वितरित किए। सर्व कल्याणकारी संस्था एवं कांग्रेस पदाधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से अब तक हजारों मास्क विधानसभा क्षेत्र में बांटे गए हैं। हिमाचल कांग्रेस सोशल मीडिया के चेयरमैन अभिषेक राणा ने बताया विपदा की इस घड़ी में जितना अधिक हो सके लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर कार्य किया जा रहा है। मास्क बांटने से पहले जरूरतमंद परिवारों को राशन भी पहुंचाया गया है।

Vijay