पच्छाद पंचायत समिति अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के पद पर कांग्रेस का कब्जा

Wednesday, Oct 03, 2018 - 09:32 PM (IST)

सराहां: पच्छाद पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने दोबारा कब्जा कर लिया है। पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के लिए लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में कांग्रेस को 8 व भाजपा को 7 वोट पड़े। इस तरह से दोबारा कांग्रेस ने पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के पद पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस की तरफ  से अध्यक्ष उषा तोमर व उपाध्यक्ष खुशीराम थे जोकि पहले भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष थे। भाजपा की तरफ  से अध्यक्ष के लिए कुसुम देवी व उपाध्यक्ष के लिए राजेश शर्मा मौजूद थे।

बुधवार को तहसीलदार गुरमीत नेगी की अध्यक्षता में यह चुनाव हुए। सुबह भाजपा को समर्थन दे रहे 8 सदस्य व 7 कांग्रेस समर्थित सदस्य मंडल उपाध्यक्ष मुन्नी लाल के नेतृत्व में हाल में पहुंचे। इससे लग रहा था कि पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा हो जाएगा। जब परिणाम आए तो हर कोई चकित रहा गया क्योंकि क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस का अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बन गया।

बता दें कि 31 अगस्त को पंचायत समिति पच्छाद के कुछ सदस्यों ने पंचायत समिति अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ  अविश्वास प्रस्ताव जिला पंचायत अधिकारी को दिया था। इसके बाद 15 सितम्बर को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक रखी, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया था।

Vijay