इंदौरा में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष को मिलेगा नया चेहरा

punjabkesari.in Tuesday, Mar 23, 2021 - 10:59 AM (IST)

डमटाल (सिमरन) : ब्लॉक कांग्रेस इंदौरा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच जल्द ही अपने पदभार से मुक्त होने जा रहे हैं। पार्टी की गतिविधियों में गति लाने के लिए उन्होंने आगामी विस चुनावों को लेकर मंडल अध्यक्ष के रूप में नया चेहरा जनता के बीच उतारने की बात कही है। कंदरोड़ी के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक के दौरान इन्दौरा कांग्रेस ने अल्पसंख्यक व ओ.बी.सी. के इन्दौरा कांग्रेस के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को मनोनीत किया। इंदौरा कांग्रेस मंडल की बैठक में उपस्थित मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश कटोच ने कहा कि व पिछले एक दशक से इन्दौरा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के रूप में पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। इंदौरा में कांग्रेस मंडल अध्यक्ष को नया चेहरा दिया जाएगा। इन्दौरा कांग्रेस मंडल ने अपने परिवार को बढ़ाते हुए मंडल इन्दौरा कांग्रेस अल्पसंख्यक के अध्यक्ष के रूप में सलीम मोहम्मद को मनोनीत किया व उपाध्यक्ष के रूप में लाल हुसैन को पार्टी ने मनोनीत किया। वहीं ओ.बी.सी. इन्दौरा मंडल के अध्यक्ष के रूप में रणधीर सिंह धीरा को अध्यक्ष के रूप में पार्टी ने मनोनीत किया है। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी कमल किशोर, युवा कांग्रेसी नेता सुशील कुमार सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकत्र्ता बैठक में उपस्थित रहे। प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष कर्ण सिंह मालटू ने बताया कि इन्दौरा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष को लेकर पार्टी हाईकमान के साथ जल्द बैठक कर एक सप्ताह के भीतर इन्दौरा कांग्रेस के नए मण्डल अध्यक्ष को मनोनीत किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News