कांग्रेस ने किसानों को वोट बैंक ही बनाया : अनुराग

Thursday, Jul 12, 2018 - 09:43 AM (IST)

हमीरपुर : भाजपा सरकार को किसानों के हक में काम करने वाली सरकार बताते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को पिछले 70 सालों से किसानों के भरोसे का सम्मान न करने और उन्हें महज वोट बैंक समझने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश के अन्नदाता हमारी ताकत हैं और इस देश को चलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी ने हमेशा किसानों को उनके हक से वंचित रखा और उन्हें महज वोट बैंक समझ कर उनके भरोसे का अपमान किया। कांग्रेस ने किसानों से सिर्फ वायदे किए मगर उन वायदों को पूरा करने की जहमत कभी नहीं उठाई क्योंकि पूरी पार्टी सदैव एक परिवार की भक्ति और भलाई में लीन रही। ठाकुर ने कहा कि किसानों की फसलों को बर्बाद होने से बचाने के लिए सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्पदा योजना चला रही है। उन्होंने कहा कि  इसके लिए देशभर में नए गोदाम बनाए जा रहे हैं। 

kirti