अब कांग्रेस के बड़े नेताओं को नहीं मिलेंगे सैल्यूट, हुआ ये बड़ा फैसला

Thursday, Nov 01, 2018 - 04:32 PM (IST)

शिमला (राजीव): लोकसभा चुनाव के आते ही कांग्रेस सेवादल सक्रिय हो गया है। कांग्रेस सेवादल ने अपने संगठन को पूरी तरह से स्वायत्त करने का ऐलान किया है जिसके बाद अब कांग्रेस के बड़े नेताओं को सैल्यूट नहीं मिलेंगे। अब तक सेवादल कांग्रेस कमेटी के अधीन आता था लेकिन अब वह स्वायत्त हो गया है। सेवादल से अब निष्क्रिय नेताओं को भी बाहर का रास्ता दिखाकर नई कार्यकारिणी गठित की गई है।  

वहीं राहुल गांधी के जन्मदिन पर सेवादल की युवा ब्रिगेड लांच करने का भी फैसला लिया गया है। युवा ब्रिगेड ब्लू जीन्स, सफेद टी शर्ट और पिकैप में दिखेगी। वीरवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष लाल जी देसाई ने कहा कि सेवादल कांग्रेस कमेटी के अधीन काम करता आ रहा था लेकिन पहली बार अब नई कार्यकारिणी बनने के बाद सेवादल पदाधिकारियों में नया उत्साह है।

इस अवसर पर नई कार्यकारिणी में अनुराग शर्मा अध्यक्ष, सुशील ठाकुर और संत राम धीमान उप्पाध्यक्ष, कर्नल हरी सरन, मनोहर लाल कुंडल, कंवर प्रताप सिंह, विजय डोगरा, गोपाल शर्मा और बलदेव ठाकुर को कांग्रेस सेवादल को महासचिव पद से नवाज़ा गया है। जबकि वीरेंद्र जसवाल को सेवादल के कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। इनके अलावा 17 राज्य सचिव और 17 ही सह सचिव बनाया गया है। साथ ही सेवादल में राज्य और सिला स्तर पर सोशल मीडिया का अलग से सेल स्थापित किया गया है। 

Ekta